ABC News: कानपुर के पनकी थानाक्षेत्र के मन्नीपुरवा में झोलाझाप के इलाज से मासूम बच्ची की जान चली गई. परिजनों का आरोप है कि झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने की वजह से बच्ची की जान चली गई है. इसको लेकर हंगामा भी हुआ.

बताया जा रहा है कि छह वर्षीय मासूम को उल्टी आदि की शिकायत थी. जिस पर परिजन उसे यहीं पर रहने वाले झोलाछाप बंगाली डॉक्टर के पास ले गए थे. परिजनों का कहना है कि झोलाछाप बंगाली डॉक्टर ने उनकी बेटी के दो इंजेक्शन लगाए, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़नी शुरू हो गई. यह देखकर झोलाछाप ने बडे अस्पताल ले जाने को कहा. इस दौरान उनकी बच्ची की थोडी ही देर बाद मौत हो गई. बताया जा रहा है कि झोलाछाप बंगाली डॉक्टर कई वर्षों से यहां पर क्लीनिक संचालित कर रहा है. मीडिया से बातचीत ने उसने खुद माना कि उसकी पास किसी तरह की डिग्री नहीं है. मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पनकी पुलिस ने आरोपी बंगाली डॉक्टर को हिरासत में लिया है.

