ABC News: किदवईनगर के कंजड़नपुरवा में घर के बाहर स्थित जर्जर दीवार ढहने से वृद्धा और उसके नाती की मौत हो गई. हादसे के वक्त बच्चा दीवार में लगे गेट पर झूला झूल रहा था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू किया.
#कानपुर– जर्जर दीवार गिरने से दो की मौत,
मलबे में दबकर नानी और नाती की मौत,घटना का सीसीटीवी भी आया सामने,किदवई नगर थानाक्षेत्र के कंजड़नपुरवा इलाके में हुआ हादसा।@Uppolice @kanpurnagarpol #UttarPradesh #Kanpur @abcnewsmedia pic.twitter.com/JMale41m7s— Aanchal Dubey (@AanchalDubey21) January 31, 2023
हादसे में एक कुत्ते की भी मलबे में दबकर मौत हो गई. किदवईनगर थाना क्षेत्र के कंजड़नपुरवा में मंगलवार की दोपहर कृष्णा देवी (60) धूप सेंकने के लिए घर की बाउंड्री के पास बैठी हुई थीं. उनका नाती कुनाल (7) बाउंड्री में लगे हुए लोहे के गेट पर झुला झूल रहा था. तभी अचानक करीब छह फीट ऊंची दीवार भरभराकर ढह गई. दीवार में लगे भारीभरकम लोहे के गेट के नीचे कृष्णा व मलबे में वृद्धा दब गई. तेज धमक सुनकर आसपास के लोग उनकी मदद को दौड़े. सूचना पर पहुंची किदवईनगर व बाबूपुरवा थाना पुलिस ने लोगों की मदद से राहत बचाव कार्य शुरू किया. मलबा हटाकर दोनों को हैलट अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया. एसीपी बाबूपुरवा संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दीवार काफी पुरानी और जर्जर थी. सोमवार को हुई बरसात से दीवार और कमजोर हो गई थी.
किस्मत से बच गईं तीन अन्य जानें
कृष्णा देवी लोगों के घरों में चौका बर्तन करती थीं. पति की पूर्व में ही मौत हो चुकी है. वह अपने तीन बेटों नगीना, पंकज, सबनाम, बेटी दीपा, दामाद सुरेश व उनके तीन बच्चों आर्यन (12), शैलेंद्र (10) व कुनाल के साथ रहती थीं. हादसे के वक्त तीनों बेटे और दामाद काम पर गए थे. दीपा अपने तीनों बच्चों के साथ हादसे के कुछ देर पहले इसी दीवार के पास ही मौजूद थी. लोगों ने बताया कि दीपा, आर्यन व शैलेंद्र के साथ जैसे ही घर के अंदर गई, तभी हादसा हो गया. लोगों में किस्मत से तीनों की जान बच जाने की चर्चा रही.

