Kanpur: शक्ति दीदी करेंगी महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण, लगाएंगी चौपाल

News

ABC News: मिशन शक्ति के तहत अब कानपुर पुलिस कमिश्नरेट की पुलिस कर्मी, महिलाओं के पास खुद जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगी. सशक्त नारी-सशक्त प्रदेश अभियान के तहत महिला बीट पुलिस अधिकारी गांव, मोहल्ला में महिलाओं के पास जाएंगी.

इसके तहत उन्हें शासन की तरफ से महिलाओं के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं की जानकारी प्रदान करेंगी. इसके अलावा अगर महिला की तरफ से कोई समस्या बताई जाती है. तो उसका भी निस्तारण सुनिश्चित करएंगी. डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने इसको लेकर पुलिसकर्मियों के पास बैठक की और उन्हें पूरे अभियान के बारे में समझाया. डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि अभियान में महिला बीट पुलिस अधिकारी शामिल होंगी, उन्हें शक्ति दीदी के नाम से संबोधित किया जाएगा.

खबरों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट लगातार हासिल करने के लिए आप हमें  Facebook, Twitter, Instagram पर भी ज्वॉइन कर सकते हैं … Facebook-ABC News 24 x 7 , Twitter- Abcnews.media Instagramwww.abcnews.media

You can watch us on :  SITI-85,  DEN-157,  DIGIWAY-157


For more news you can login- www.abcnews.media