ABC News: गोविंद नगर थानाक्षेत्र में पिछले चार दिन से लापता युवक का शव बुधवार शाम नौरैयाखेड़ा नाले में पड़ा मिला. मृतक के परिजनों ने एक महिला रिश्तेदार पर हत्या का आरोप लगाया है. युवक दुष्कर्म के मामले में जमानत पर बाहर चल रहा था. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है.

दबौली निवासी 25 वर्षीय अंशू साेनकर पेटिंग और पुताई का काम करता था परिवार में दो भाई सर्वेश,सनी और मां मुन्नीदेवी हैं. बहन गीता ने बताया कि रविवार शाम अंशु ड्यूटी जाने के लिये निकला लेकिन घर नहीं लौटा. फोन मिलाने पर मोबाइल स्विच आफ मिला जिसके बाद परिजन ने गोविंद नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज करायी. पुलिस और परिजन खोजबीन कर रहे थे तभी नौरैयाखेड़ा नाले में अंशु का शव पड़ा मिला. युवक का शव देख परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. इसके बाद पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम कराया गया जहां रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है और शव करीब चार दिन पुराना बताया जा रहा है. बहन का आरोप है कि अंशू पर छह माह पूर्व एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करायी जिसके जिसमें वह पांच महीने से जेल में बंद था. पिछले महीने ही वह जमानत पर जेल से छूटा था. परिजन ने महिला पर ही अंशू की हत्या का आरोप लगाया है. गोविंद नगर थाना प्रभारी आशीष कुमार द्विवेदी ने बताया कि युवक की गुमशुदगी दर्ज थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने की बात सामने आयी है. परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है.

