ABC News: संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर पर की गई गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने कलेक्ट्रेट में जमकर हंगामा किया. दरअसल, नगर ग्रामीण कांग्रेस के नेता यहां पर मार्च निकालते हुए पहुंचे और ज्ञापन देने के लिए जिलाधिकारी को बुलाने की मांग करने लगे.
नगर ग्रामीण कांग्रेस के नेताओं का कहना था कि वह लोग सिर्फ डीएम को ज्ञापन देंगे. हालांकि, यहां पर ज्ञापन लेने के लिए एडीएम स्तर के अधिकारी मौके पर आए, लेकिन कांग्रेसी नेता इस बात पर अड़ गए कि वह ज्ञापन सिर्फ डीएम को देंगे और इस मांग को लेकर वह धरने पर बैठ गए.
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने यहां पर जमकर नारेबाजी की. कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने यहां पर पुलिसबल का पहरा लगा दिया, जिससे कि उनकी आवाज दब गए.
यहां पर काफी देर तक हुई नारेबाजी के बाद आक्रोशित कांग्रेसी नेता कलेक्ट्रेट की दीवार पर ज्ञापन चस्पा कर वापस लौट गए.

