ABC News: लाजपत भवन, मोतीझील में आयोजित नगाड़ा नाइट में हुए विवाद के बाद अब अंजली अरोड़ा के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया गया है. नगाड़ा नाइट के आयोजकों ने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और ‘कच्चा बादाम’ फेम अंजलि अरोड़ा तथा उनकी मैनेजर प्रीति दुबे के खिलाफ एसीजेएम पंचम की कोर्ट में परिवाद दाखिल किया है. यह परिवाद डिजिटल देशी मीडिया के पार्टनर आशीष कुमार की ओर से दाखिल किया गया है.
#कानपुर ➡️ कानपुर: अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दाखिल ➡️ इवेंट में देरी और बदसलूकी का आरोप ➡️ आयोजक ने लाखों रुपये के नुकसान का दावा किया ➡️ मैनेजर प्रीति दुबे का नाम भी परिवाद में शामिल ➡️ मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग #kanpur #BreakingNews #UPNews @kanpurnagarpol #bacnewsmedia
— Abcnews.media (@abcnewsmedia) October 27, 2026
शिकायतकर्ता के अनुसार, कार्यक्रम के लिए अंजलि अरोड़ा और उनकी मैनेजर के साथ तीन लाख रुपये पारिश्रमिक के साथ-साथ फ्लाइट टिकट और अन्य यात्रा व्यवस्थाओं पर कुल 18 से 20 लाख रुपये खर्च किए गए थे. तयशुदा समझौते के तहत पूरी राशि एडवांस में ही ऑनलाइन माध्यमों से भुगतान कर दी गई थी. परिवाद में आरोप लगाया गया है कि अंजलि अरोड़ा तय समय के बावजूद काफी देर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं. इसके बाद, मंच पर केवल 12 मिनट की प्रस्तुति और ‘कच्चा बादाम’ गाने की हल्की धुन बजने के बाद वह अचानक भड़क गईं. उन्होंने हजारों दर्शकों, प्रायोजकों और विशिष्ट अतिथियों के सामने आयोजकों और कानपुर के बारे में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणियां कीं और बिना किसी उचित कारण के मंच छोड़कर चली गईं. आरोप है कि इससे आयोजकों को लाखों रूपए का नुकसान उठाना पड़ा, अधिवक्ता करीम अहमद सिद्दकी ने बताया कि आयोजक के पांच नवंबर को बयान होंगे, आयोजक को मिले लीगल नोटिस का कोई आधार नहीं है.

