ABC News: बार एसोसिएशन चुनाव में मतगणना के दूसरे दिन कई और पदों पर गिनती पूरी हो गई. रविवार को हुई मतगणना में विजय शंकर रावत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बीरेंद्र कुमार पासी को मंत्री और आकाश तिवारी संयुक्त मंत्री प्रकाशन चुने गए, इसके बाद दूसरे राउंड की मतगणना में शिव प्रताप सिंह चौहान को कनिष्ठ उपाध्यक्ष और गौरांग त्रिवेदी को संयुक्त मंत्री प्रशासन चुना गया. सोमवार को कोषाध्यक्ष और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के पदों की गिनती की जाएगी.

कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शिव प्रताप सिंह चौहान ने विनोद कुमार शुक्ला को 195 मतों से हराया. शिव प्रताप को 1358 जबकि विनोद को 1163 मत मिले. तीसरे स्थान पर रहे रोहित कुमार सोनकर को 1075, मो. तौहीद को 970, विकास कुमार गौड़ को 330, प्रभात कुमार सोनकर को 153 व अजय प्रताप सिंह भदौरिया को 89 मत मिले. वहीं संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर गौरांग त्रिवेदी ने विवेक सिंह को 188 मतों के अंतर से हराया. गौरांग को 1235 जबकि विवेक को 1047 मत मिले. धर्मेंद्र कुमार गुप्ता को 1031, नरेंद्र कुमार प्रजापति को 888, आयुष्मान दीक्षित को 584 व शिवम अरोड़ा को 293 मत मिले. वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुने गए हरिशंकर यादव को 679, अंसार अहमद खां को 473, राकेश कुमार शुक्ला को 440, नीरज निगम को 361, विश्वनाथ गुप्ता को 338 व सुमन तिवारी 321 मत मिले. इससे पहले वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विजय शंकर रावत ने अपनी प्रतिद्वंद्वी सोनल पाठक को 181 मतों से हराकर जीत हासिल की. विजय शंकर रावत को 1563 मत मिले जबकि सोनल पाठक को 1382 मत प्राप्त हुए. सुशील कुमार वर्मा को 615, अनिल कुमार शुक्ला को 525, संजीव कुमार दीक्षित को 449, अनिल कुमार मिश्रा को 330 व धीरेंद्र कुमार शुक्ला को 223 मत मिले. मंत्री पद पर बीरेंद्र कुमार पासी ने अपने प्रतिद्वंद्वी कृष्णकांत तिवारी को 820 मतों से परास्त किया. बीरेंद्र को 2697 मत मिले जबकि कृष्णकांत को 1877 मत प्राप्त हुए. पंचानन प्रसाद यादव को 340 और अजय कुमार को 184 मतों से संतोष करना पड़ा. संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर आकाश तिवारी ने आत्म प्रकाश को 305 मतों के अंतर से हराया. आकाश को 1475 मत मिले जबकि आत्म प्रकाश को 1170 मत प्राप्त हुए. तीसरे स्थान पर रहे अभय त्रिपाठी को 1127 मत मिले. सिद्धार्थ वर्मा को 519, आनंद कुमार को 443, कल्पना कुमार को 246 व शिवकुमार तिवारी को 149 मत से संतोष करना पड़ा
