ABC NEWS: कानपुर की गंगा नदी में पहली बार वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स की शुरुआत शनिवार को हो चुकी है. गंगा की लहरों पर रोमांच के लिए वाराणसी के बाद कानपुर प्रदेश का दूसरा शहर बन गया है.
हालांकि इसके लिए लोगों को रुपए ज्यादा खर्च करने होंगे। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक कानपुर वोट क्लब का लाभ उठा सकेंगे. वहीं, वीकेंड के चलते लोगों की भारी भीड़ पहुंच सकती है.

कमिश्नर डा. राज शेखर ने बताया कि शहर वाले वोट क्लब में घूमने का आनंद ले सकेंगे. मॉर्निंग वॉक के लिए 50 रुपए प्रति व्यक्ति 2 घंटे के लिए देने होंगे। सुबह 9 से शाम 4 बजे तक 80 रुपए प्रति व्यक्ति और शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक 100 रुपए प्रति व्यक्ति 2 घंटे के लिए चुकाने होंगे. 2 घंटे बाद प्रति व्यक्ति प्रति घंटा 50 रुपए अतिरिक्त देने होंगे.
पार्किंग की रहेगी व्यवस्था
समन्वयक नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि गंगा आरती के साथ लेजर शो के आयोजन भी नियमित किए जाएंगे. बनारस की तर्ज पर गंगा तट पर संगीत की महफिल भी शाम को आयोजित की जाएगी.
फूड कोर्ट, फोटोग्राफ पॉइंट और टिकट काउन्टर भी बनाए गए हैं। 20 गार्ड सुरक्षा में लगाए गए हैं. बोट क्लब में बगल में बनी कानपुर सेंट्रल की डिजाइन के बगल से एंट्री दी जा रही है. यहीं पर पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है.

6 महीने के लिए रेट तय किए
कमिश्नर ने बताया कि बोट क्लब के संचालन और मैनेजमेंट के लिए खर्चों के आकलन के हिसाब से 6 महीने के लिए रेट तए किए गए हैं। वहीं मॉर्निंग वार्कर्स 600 रुपए मासिक के शुल्क पर पास बनवा सकेंगे. 5 वर्ष के बच्चों के लिए फ्री और 65 वर्ष के सीनियर सिटीजन से अधिक उम्र के लोगों के लिए आधा शुल्क लगेगा.
बोट राइड के लिए चुकाने होंगे रुपए
बोट राइड और स्पीड बोट के लिए प्रति राइड प्रति व्यक्ति 175 रुपए.
वाटर स्कूटर राइड के लिए प्रति व्यक्ति 225 रुपए.

