ABC News: दो मार्च से शुरू हो रही कानपुर प्रीमियर लीग को लेकर सभी छह टीमों के कप्तान एक मंच पर साथ आए. इस दौरान सभी टीमों के कैप्टन ने लीग को लेकर अपने उत्साह को जाहिर किया और कहा कि पूरे देश में डिस्ट्रिक्ट लेवल पर आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता से युवाओं का उत्साह बढ़ेगा और अब और लगन के साथ क्रिकेट खेलने के अपने सपने को पूरा कर सकेंगे.

लीग के जरिए उनके लिए भविष्य के मौके भी खुलेंगे. इस दौरान सभी टीमों के कप्तानों को लीग के नियमों के बारे में भी बताया गया. यहां पर सभी टीमों के कोच और मैनेजर भी मौजूद रहे.

कप्तानों को केपीएल के नियमों की जानकारी बीसीसीआई के अंपायर अनुराग राठौर और स्कोरर एपी सिंह ने दी.

