ABC News: गंगा बैराज पर स्टंट और तेज गति से बाइक चलाने वाले बाइकर्स के खिलाफ कानपुर पुलिस दूसरे दिन भी एक्शन में दिखी. एक दिन पहले 49 बाइकर्स का चालान करने के बाद रविवार को भी पुलिस पूरे एक्शन मोड में नजर आयी.

इस दौरान एसीपी कर्नलगंज मोहम्मद अकलम खां की अगुवाई में पुलिस ने बैराज पर स्टंट करने वाले और तेज गति से बाइक चला रहे 72 बाइकर्स को पकड़ा और मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान करते हुए एक लाख 52 हजार रूपए का जुर्माना भी किया. इस दौरान बाइकर्स को स्टंट न करने, ओवर स्पीड में गाड़ी न चलाने से लेकर यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई. इसकके अलावा तीन बाइक्स को पुलिस ने जब्त भी किया. जब्तीकरण की यह कार्रवाई बाइक की संरचना में मोडिफिकेशन कराने की वजह से की गई. एसीपी कर्नलगंज ने बताया कि स्टंट कर लोगों की जान खतरे में डालने वाले बाइकर्स के खिलाफ एक्शन जारी रहेगा.

