ABC News: शनिवार दोपहर को बेकनगंज के हीरामन का पुरवा में जर्जर मकान की छत तोड़े जाने के बीच बड़ा हादसा हो गया. जिसमें मोहल्ले में रहने वाली 9 वर्षीय बच्ची मरीया फरीद की मौत हो गई और 2 अन्य लोग घायल हो गए. हादसे के बाद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. बच्ची को भी स्थानीय लोग हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. स्थानीय लोगों के मुताबिक बच्ची से रास्ते से गुजर रही थी, तभी उस पर छज्जा का बड़ा हिसा गिर गया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक मो. अनीस अपना जर्जर मकान तुड़वा रहा था. अचानक छत का जर्जर हिस्सा ढह गया और रोड किनारे छज्जे पर आकर गिरा, इससे छज्जा भी अचानक ढह गया और रास्ते से गुजर रहे 3 लोग इसकी चपेट में आ गए. बच्ची के ताऊ ने बताया कि काफी टाइम से मकान मालिक से कहा जा रहा था कि छज्जा लटक रहा है इसको ठीक करा लें. लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की.

