ABC News: सीसामऊ विधानसभा के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियों को पूरा कर लिया है. मतदान कराने के लिए सीसामऊ विधानसभा में 1200 मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है. इसको लेकर मंगलवार सुबह से ही नौबस्ता गल्ला मंडी में मतदान कार्मिकों का पहुंचना शुरू हो गया.
#कानपुर
— Abcnews.media (@abcnewsmedia) November 19, 2024
⏺️सीसामऊ विधानसभा में कल डाले जाएंगे वोट
⏺️2,71,042 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग
⏺️48 मतदान केंद्रों के 275 पोलिंग बूथ पर पड़ेंगे वोट
⏺️नौबस्ता गल्ला मंडी से हुई पोलिंग पार्टियों की रवानगी@DMKanpur @kanpurnagarpol #kanpur #byelection2024 #abncewsmedia pic.twitter.com/oXutAMITNj
चूंकि इस बार केवल एक ही विधानसभा का उपचुनाव होना है. ऐसे में गल्ला मंडी में इस बार व्यवस्थाएं काफी बेहतर दिखीं. सुबह ठंड के तेवरों के बीच यहां पर पहुंचे मतदान कार्मिक ड्यूटी चार्ट देखकर ईवीएम, मतदान से जुड़ी अन्य सामग्री लेते रहे. दोपहर में मतदान कार्मिकों को पोलिंग सेंटर के लिए रवाना किया गया. मतदान कार्मिकों में भी उपचुनाव कराने को लेकर उत्साह देखा गया. उनका कहना था कि उनकी यही कोशिश है कि उपचुनाव में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराया जाए. आपको बता दें कि सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव में इस बार कुल मतदाताओं की संख्या दो लाख 71 हजार 042 हैं. इसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या एक लाख 43 हजार 768 और महिला मतदाताओं की संख्या एक लाख 27 हजार 273 हैं. जबकि ट्रांसजेंडर मतदाता यहां पर केवल एक है. उपचुनाव के लिए मतदान 48 मतदान केंद्रों के 275 पोलिंग बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे
सीसामऊ विधानसभा का हाल
कुल मतदाता- 2,71,042
पुरूष मतदाता- 1,43,768
महिला मतदाता- 1,27,273
सर्विस मतदाता- 121
दिव्यांग मतदाता- 1,169
85 प्लस मतदाता- 1,587
कुल मतदान केंद्र- 48
कुल मतदान स्थल- 275
विधानसभा का ईपी रेशियो- 57.62
विधानसभा का जेंडर रेशियो- 884
प्रत्याशियों का हाल
सुरेश अवस्थी- भाजपा
नसीम सोलंकी- सपा
वीरेंद्र कुमार- बसपा

