ABC News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंहकी प्रथम पुण्य तिथि पर उत्तर प्रदेश सरकार ने उनको नमन करने के साथ ही जनता को उनके नाम पर सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान का तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के सुल्तानपुर रोड पर स्थित कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थानमें पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ ही आपरेशन थियेटर ब्लाक का भी लोकार्पण किया.
यह प्रदेश का पहला कैंसर इंस्टिट्यूट है जो वर्तमान में 734 बेड्स का है जिसे भविष्य में 1,200 बेड्स तक बढ़ाया जा सकता है।
अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त कल्याण सिंह जी के नाम के अनुरूप ‘कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर इंस्टिट्यूट’ प्रदेश के कल्याण का कारक बनेगा: @myogiadityanath pic.twitter.com/PdmRTtjiiH
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) August 21, 2022
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धेय कल्याण सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा इस नवनिर्मित कैंसर इंस्टीट्यूट में स्थापित हुई है. उत्तर प्रदेश सरकार ने संस्थान का नामकरण श्रद्धेय कल्याण सिंह के नाम पर ही रखा है. इस अवसर पर मैं उन्हें नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर स्वर्गीय कल्याण सिंह को युग पुरुष भी बताया. उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कल्याण सिंह जी को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि है. आज उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर पहली प्रतिमा स्थापित की गई है.
मैं विश्वास व्यक्त करता हूं कि यह संस्थान उत्तर प्रदेश व उत्तर भारत के नागरिकों को कैंसर से मुक्ति देकर उनके जीवन को कल्याण के पथ पर अग्रसर करने में सहयोगी होगा।
स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रदेश ने बेहतरीन कार्य किया है, जिसे प्रत्यक्ष रूप से देखा जा सकता है: #UPCM @myogiadityanath pic.twitter.com/koX3ugqUcZ
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) August 21, 2022
प्रदेश के कई जिलों में आज ही उनकी प्रतिमा स्थापित की गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाबूजी ने सुशासन की नींव रखी थी. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद हम सभी की स्मृतियों में सुशासन वाली पहली सरकार वर्ष 1991 में बनी श्रद्धेय कल्याण सिंह की ही सरकार थी. उन्होंने प्रत्येक तबके के हितों के साथ ही सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए भी कार्य की शुरुआत की थी. वह अपने जीवन में सदैव जनहित को ही वरीयता देते रहे. बाबूजी की कार्य पद्धति निर्णायक साबित हुई.
आजादी के बाद हम सभी की स्मृतियों में सुशासन वाली पहली सरकार वर्ष 1991 में बनी श्रद्धेय कल्याण सिंह जी की ही सरकार थी।
उन्होंने प्रत्येक तबके के हितों के साथ ही सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए भी कार्य की शुरुआत की थी: #UPCM @myogiadityanath pic.twitter.com/asupGP6Q0u
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) August 21, 2022
अब यहां कैंसर के मरीजों का इलाज हो सकेगा. गरीब, किसान, मजदूर तथा पीड़ित की मदद के लिए सदैव आगे रहने वाले स्वर्गीय बाबू जी का सपना हम मिलकर पूरा करेंगे. इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व दयाशंकर सिंह, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह के साथ ही केन्द्र सरकार में मंत्री कौशल किशोर तथा स्वर्गीय कल्याण सिंह के पुत्र एटा के सांसद राजवीर सिंह ने स्वर्गीय कल्याण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया. स्वर्गीय कल्याण सिंह की प्रथम पुण्य तिथि पर उनकी आदमकद प्रतिमा का लोकार्पण किया गया. इससे पहले शनिवार देर शाम को उनकी स्मृति में लखनऊ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.