ABC NEWS: कानपुर देहात के गजनेर थाने के रघुनाथपुर गांव के रहने वाले जेसीबी चालक ने बहनोई से विवाद के बाद गांव के बाहर नीम के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी. जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की.
रघुनाथपुर का रहने वाला बाइस साल का रिंकू सोनकर जेसीबी का चालक था, उसके चाचा रेशू सोनकर की हाल ही में सेना में नौकरी लगी है. ट्रेंनिग के बाद उसके अवकाश पर आने से उसके परिजनों ने मनौती के अनुसार मंदिर में घंटा चढ़ाने के बाद भोज का आयोजन किया था. इसमें परिवार के साथ रिश्तेदारों को भी बुलाया गया था. रिंकू की गजनेर में रहने वाली बहन कोमल अपने पति धीरेंद्र के साथ कार्यक्रम में शामिल होने आई थी. सोमवार रात में कार्यक्रम के दौरान रिंकू का बहनोई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इस पर गुस्से में रिंकू वहां से चला गया तथा गांव के बाहर बनी पानी की टंकी के पास नीम के पेड़ में फांसी लगा ली. इससे उसकी मौत हो गई. सुबह जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया.

