ABC NEWS: ( भूपेंद्र तिवारी )कानपुर महापौर पद पर टिकट को लेकर बना असमंजस खत्म हो गया है संगठन ने दोबारा प्रमिला पांडे को टिकट देते हुए चुनाव मैदान में उतारा है. इससे पहले नीतू सिंह को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म था. नीतू सिंह की टिकट महापौर पद पर फाइनल था. बता दें प्रमिला पांडे का नाम पैनल में भेजा गया था लेकिन महापौर ने एक भी नामांकन पत्र नहीं खरीदा था.
निकाय चुनाव के नामांकन पत्र जमा करने के एक दिन पहले शहर के वार्ड प्रत्याशियों की लिस्ट आखिर भाजपा आलाकमान ने शाम को जारी कर दी है. इसमें 110 वार्ड के प्रत्याशियों समेत घाटमपुर और बिल्हौर नगर पालिका परिषद के उम्मीदवारों के नाम भी घोषित कि गए हैं.

नीतू सिंह को पोस्टर वायरल हो जाना महंगा पड़ा. इसमें नीतू सिंह को बीजेपी महापौर प्रत्याशी बताते हुए बधाई दी गई है. इसके साथ ही दूसरा पोस्टर नामांकन जुलूस का वायरल हुआ था. पनकी पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पनकी बी-ब्लॉक निवासी भाजयुमो के पूर्व महामंत्री रचित पाठक के मुताबिक नगर निगम के चुनाव को लेकर सभी पार्टियों की तैयारी चल रही है. कुछ अराजक तत्वों ने रचित पाठक के नाम से अफवाह फैलाते हुए एक पोस्टर वायरल कर दिया था. इसमें सांसद की बेटी व बैरिस्टर नरेंद्रजीत सिंह की बहू नीतू सिंह को बीजेपी महापौर प्रत्याशी बताकर बधाई दी गई थी.

नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए भी घोषित
वहीं कुछ महत्वपूर्ण सीटों में नए चेहरे सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि काफी असमंजस के बाद यह लिस्ट जारी की गई है। घाटमपुर पालिका परिषद के पिछडा वर्ग महिला आरक्षित थी इसपर शिखा वर्मा और बिल्हौर की अनारक्षित सीट पर कौशल अवस्थी को टिकट फाइनल हुआ है। वहीं 11 मुस्लिमों को भी टिकट दिया गया है। इसमें से 6 महिलाओं को टिकट दी गई है।

