ABC NEWS: चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे 19वें एशियन गेम्स का आज (25 सितंबर)दूसरे दिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया. फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 19 रनों से हराया. भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहली बार एशियन गेम्स में भाग ले रही थी, ऐसे में उसने पहले ही प्रयास में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया.
इससे पहले दूसरे दिन भारत की शानदार शुरुआत रही. भारत को पहला गोल्ड मेडल मेन्स 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में हासिल हुआ. ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और दिव्यांश पंवार की तिकड़ी ने ये गोल्ड हासिल किया था. फिर रोइंग और शूटिंग में भी भारत को दो-दो ब्रॉन्ज मेडल हासिल हुए. भारत अबतक 11 मेडल जीत चुका है.
भारत के नाम अबतक 11 मेडल
मेहुली घोष, आशी चौकसे और रमिता जिंदल- 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): सिल्वर
अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह, मेन्स लाइटवेट डबल स्कल्स (रोइंग): सिल्वर
बाबू लाल और लेख राम, मेन्स कॉक्सलेस डबल्स- (रोइंग): कांस्य
मेन्स कॉक्स्ड 8 टीम- (रोइंग): सिल्वर
रमिता जिंदल- वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल (शूटिंग): ब्रॉन्ज

