ABC NEWS: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन में होने वाला पहला टी-20 मैच बारिश की भेंट चढ़ गया है. करीब दो घंटे के इंतज़ार के बाद आधिकारिक रूप से इस मैच को रद्द घोषित कर दिया गया है. टी-20 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार दोनों टीमें आमने-सामने थीं. लेकिन बारिश की वजह से मैच में एक भी बॉल नहीं फेंकी जा सकी. भारतीय समयानुसार यह मैच दोपहर 12 बजे होना था, लेकिन करीब पौने दो बजे इस मैच को रद्द घोषित कर दिया गया. तीन मैच की टी-20 सीरीज़ का दूसरा मैच अब 20 नवंबर को खेला जाएगा.
The first T20I in Wellington has been abandoned without a ball being bowled ⛈️
Watch the remainder of the #NZvIND series LIVE on https://t.co/MHHfZPyHf9 (in select regions) ? pic.twitter.com/WfUpaHS4an
— ICC (@ICC) November 18, 2022
पहली बार न्यूजीलैंड में बारिश की भेंट चढ़ा टी-20…
तीन मैच की टी-20 सीरीज़ का पहला मैच तो बारिश की भेंट चढ़ गया, अब दूसरा मैच 20 नवंबर को खेला जाएगा. यह मैच माउंट माउनगनुई में भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे ही शुरू होगा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह पहला मौका है, जब न्यूजीलैंड में होने वाला कोई टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हुआ है.

