ABC News: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा और अंतिम मुकाबला कई मायनों में खास बन चुका है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री पहले दिन का खेल देखने स्टेडियम पहुंचे हैं और इस मुकाबले को खास बना दिया है.
Incredible moments ??
The Honourable Prime Minister of India, Shri Narendra Modiji and the Honourable Prime Minister of Australia, Mr Anthony Albanese take a lap of honour at the Narendra Modi Stadium in Ahmedabad@narendramodi | @PMOIndia | #TeamIndia | #INDvAUS | @GCAMotera pic.twitter.com/OqvNFzG9MD
— BCCI (@BCCI) March 9, 2023
दोनों देशों के नेताओं ने इस मैच में खेल की शुरुआत से पहले अपने देश की टीम के कप्तानों को खास कैप देकर सम्मानित किया. इसके बाद साथ में मैदान पर एक चक्कर लगाया और इसके बाद राष्ट्रगान के समय अपने खिलाड़ियों के साथ खड़े रहे.
A special welcome & special handshakes! ?
The Honourable Prime Minister of India, Shri Narendra Modiji and the Honourable Prime Minister of Australia, Mr Anthony Albanese meet #TeamIndia & Australia respectively. @narendramodi | @PMOIndia | #TeamIndia | #INDvAUS pic.twitter.com/kFZsEO1H12
— BCCI (@BCCI) March 9, 2023
दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में दोनों देशों के नेताओं ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मधुर और मजबूत संबंधों की मिसाल पेश की. इस मैच में टॉस के लिए एक खास सिक्का बनाया गया था, जिसमें दोनों देशों के क्रिकेट से जुड़ी यादों के 75 वर्षों को दिखाया गया.

