ABC NEWS: कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में युवक की सिर पर प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी गई. जरौली फेस-वन में अंग्रेजी शराब के ठेके पास पंप हाऊस में बोरे में शव पड़ा मिला है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की है.
जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है. आशंका है कि डंडा मारकर हत्या की गई है. उसके मुंह पर चोट के निशान भी मिले. हालांकि, मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है.

