ABC NEWS: मेरठ में बागपत जिले के जागोस गांव में यमुना के बीच में आईजीएल कंपनी की गैस पाइपलाइन अचानक फट गई. गैस पाइपलाइन फटने से यमुना नदी में तूफान सा उठ गया. सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचना शुरू हो गए. अधिकारियों ने आसपास लोगों को अलर्ट कर दिया. इसके साथ ही गैस संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई. गांव के सामने यमुना नदी में गैस पाइप लाइन फटी. एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि सुबह 3 बजे पानीपत-दादरी पाइप लाइन अचानक फट गई. सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड, सिंचाई विभाग, जिले के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे.

जिलाधिकारी गाजियाबाद के निर्देश के बाद फिलहाल गैस की सप्लाई को बंद करा दिया गया है. कोई नुकसान नहीं हुआ है. पाइपलाइन फटने के बाद उठे पानी के ऊंचे फव्वारे को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई. जानकारी के अनुसार, छपरौली थाना इलाके के जागोस गांव के सामने यमुना नदी में गैस पाइप लाइन फटी है. यमुना नदी में फटने वाली ये गैस पाइपलाइन आईजीएल कंपनी की बताई गई है. इसके फटने के बाद से ही यमुना में 40 फीट तक पानी के फव्वारे उठने लगे. डीएम गाजियाबाद के निर्देश के बाद इलाके में गैल की सप्लाई रोकी गई.
वहीं अधिकारियों का कहना है कि इलाके में किसी भी तरह के खतरे को लेकर आस-पास के लोगों को अलर्ट कर दिया गया है. आस-पास के इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है. इसके अलावा दमकल विभाग और अन्य जरूरी अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और अलर्ट पर भी हैं. वहीं जल्द ही इसमें सुधार किया जाएगा जिससे लोगों को परेशानी न हो. अधिकारियों का कहना है कि पाइपलाइन में सुधार के बाद इसके फटने के कारणों पर जांच भी की जाएगी.

