ABC News: ग्रामीण विकास में शिक्षा अहम भूमिका का निर्वाह करती है. जहां पर शिक्षा होती है, वहीं पर जागरूकता होती है. यह बातें नाबार्ड के शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहीं. इस दौरान यहां पर शिक्षक शिवेंद्र सिंह बघेल को सम्मानित भी किया.

पिछले दिनों चंदौली के शिक्षक शिवेंद्र सिंह बघेल का एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में शिक्षा की विदाई में जिस तरह से यहां के छात्र छात्राएं बिलख बिलख कर रोए, उसको लेकर यहां आए हुए वक्ताओं ने कहा कि यह वीडियो गुरू शिष्य परंपरा का अनुपम उदाहरण पेश करता है. राष्ट्रीय बैंक स्टाफ महाविद्यालय, लखनऊ में हुए कार्यक्रम में कहा कि अगर शिक्षा बेहतर तरीके से प्रदान की जाए, तो ऐसे ही उदाहरण सामने आते हैं. ऐसे में न केवल शिक्षक बल्कि ग्रामीणों को भी जागरूक होना है. शिक्षक शिवेंद्र सिंह बघेल ने भी यहां पर अपने अनुभवों को साझा किया और किस तरह से बच्चों को शिक्षा के प्रति आकर्षित करना होता है, उसके बारे में भी बताया. कार्यक्रम में बताया गया कि राष्ट्रीय बैंक स्टाफ महाविद्यालय, लखनऊ ऐसा प्रशिक्षण संस्थान है जो की नाबार्ड के अधिकरियों के लिए बदलते परिदृशय के अनुसार विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण प्रदान करता है.
यहां पर पंकज कुमार त्रिपाठी. समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

