ABC NEWS: स्मार्ट सिटी में ई रिक्शाएं डिजिटल हो गई है. इन रिक्शाओं पर क्यू आर कोड से कैश देने की समस्या से छुटकारा मिलेगा. यात्री रिक्शा चालक को पेटीएम से भुगतान करेगा. साथ ही इन रिक्शा के चालक की भी आसानी से पहचान होगी. इस बार ई रिक्शाओं से आधार कार्ड व मोबाइल नंबरों से जोड़ा गया है. बुधवार से मुरादाबाद में हाईटेक हुई दो सौ रिक्शाओं का विधिवत संचालन होने लगेगा. कमिश्नर, डीएम इन आधुनिक रिक्शाओं को हरी झंडी दिखाकर संचालन का शुभारंभ करेंगे.
बुधवार से मुरादाबाद शहर में ई रिक्शाओं का स्वरूप बदला होगा. बेलगाम वाहनों से अव्यवस्थित ई रिक्शाओं पर जिला प्रशासन व अन्य विभागों ने शिकंजा कसने की तैयारी की है. आधुनिक हुई रिक्शाओं पर क्यूआर कोड होगा. पेटीएम से डिजिटल पेमेंट जितनर आसान होगा. इससे यात्री के खुले पैसे के लेनदेन की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा. अवैध वाहनों की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन व यातायात पुलिस के अलावा आरटीओ विभागों ने ई रिक्शाओं को हाईटक करने की पहल की है.
जानकारों का कहना है कि नए ढंग से तैयार हुए ई रिक्शाओं पर नंबर प्लेट के अलावा आगे शीशे पर क्यूआर कोड चस्पा किया गया है. रिक्शा में सफर करने वाले लोग अपनी सुविधानुसार डिजिटल पेमेंट भी कर सकेंगे. इसके लिए पेटीएम की सुविधा प्रदान की गई है. खास यह कि ये रिक्शाओं से सफर ज्यादा सुरक्षित व सहूलियत भरा होगा. संभागीय परिवहन अधिकारी(प्रवर्तन) आरके सिंह का कहना है कि ई रिक्शाओं को हाईटेक कर डिजिटल की ओर कदम बढ़ाया गया है. ई रिक्शाओं पर क्यूआर कोड लगाया गया है. शुरुआत दो सौ रिक्शाओं से की गई है. इससे कैशलेस योजना को बढ़ावा मिलेगा.
वाहन चालक की रिक्शा की होगी खासियत
– आधार कार्ड से लिंक
– बैंक की पासबुक
– मोबाइल नंबर
– कस्टमर का लाइव फोटो
बैठक में बनी सहमति, बैंक देगा ई रिक्शाओं के लिए लोन
मुरादाबाद शहर में वैध व अवैध रुप से ई रिक्शाएं संचालित है. जिला सड़क सुरक्षा समिति व अन्य बैठकों में इस पर लगाम कसने को लेकर लगातार मंथन हुआ. लंबी कवायद के बाद ई रिक्शओं को डिजिटल के दायरे में लाने की पहल हुई है. किराए पर रिक्शा चलाने वाले चालक ज्यादा डिजिटल पेमेंट से बैंक से लोन लेकर अपनी रिक्शा के स्वामी भी बन सकेंगे.

