चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए अयोध्या में हवन-पूजन, लखनऊ में पढ़ी गई नमाज

News

ABC NEWS: चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए पूरा देश प्रार्थनाएं कर रहा है. हर कोई चाहता है कि भारत ये उपलब्धि हासिल करे. इसे लेकर प्रार्थनाएं भी की जा रही हैं.

अयोध्या में दिवाकराचार्य महाराज ने चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए हवन-पूजन किया और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व इसरो प्रमुख को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

इसी तरह लखनऊ की ऐशबाग ईदगाह स्थित जामा मस्जिद में जुहर की नमाज के बाद इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए दुआ कराई. दुआ में काफी तादात में लोग शामिल हुए.

खबरों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट लगातार हासिल करने के लिए आप हमें  Facebook, Twitter, Instagram पर भी ज्वॉइन कर सकते हैं … Facebook-ABC News 24 x 7 , Twitter- Abcnews.media Instagramwww.abcnews.media

You can watch us on :  SITI-85,  DEN-157,  DIGIWAY-157


For more news you can login- www.abcnews.media