ABC NEWS: UP की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को यूपी में शराबबंदी का मुद्दा उठाया. उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि गांव-गांव शराब बंद कराएं. राज्यपाल ने महिलाओं से यहां तक कहा कि अगर शराबी पति आपको पीटे तो डंडा उठाकर उसको पीटो. राज्यपाल सोमवार को बस्ती पहुंची थीं। यहां आंगनबाड़ी केंद्र और अमृत सरोवर का निरीक्षण किया. राज्यपाल ने कहा कि महिलाओं की जिम्मेदारी है कि शराब के लिए मुहिम शुरू करें. गांव-गांव शराब बंद कराएं. शराबी पति मारे तो आप भी लाठी उठा कर मारो. अपने घरों में आप भी लाठी रखिये. शराब के खिलाफ दारू बंद करो आंदोलन चलाइये.
इससे पहले राज्यपाल हेलीकॉप्टर से 10:35 पर बस्ती पुलिस लाइन पहुंचीं. पुलिस लाइन में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. राज्यपाल की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किया था. इसके बाद कार के जरिए राज्यपाल सल्टौवां गोपालपुर ब्लाक के लेदवा गांव के लिए रवाना हुईं. लेदवां गांव में सांसद हरीश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक अजय सिंह, जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला, पूर्व विधायक संजय जायसवाल आदि ने राज्यपाल का स्वागत किया.
इसके बाद राज्यपाल मॉडल ग्राम लेदवा का के पंचायत भवन और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से बातचीत कीं. वहां से निकलने के बाद लेदवा गांव में बने अमृत सरोवर का निरीक्षण किया. राज्यपाल ने सरोवर में मौजूद बत्तकों को दाना खिलाया. इसके बाद तालाब में मछली के छोटे बच्चों को डाला गया. राज्यपाल ने अमृत सरोवर का फीता काटकर उद्घाटन किया.

