CSJMU के दीक्षांत समारोह में श्वेता साहू और जीत शर्मा को स्वर्ण पदक, प्रो. मणींद्र अग्रवाल को मानद उपाधि

News

ABC NEWS: (भूपेंद्र तिवारी) कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय( CSJMU) के गुरुवार को आयोजित 38वें दीक्षांत समारोह में 55 छात्र-छात्राओं को 98 मेडल दिए गए वहीं, त्रियुगी नारायण महाविद्यालय कानपुर देहात की छात्रा श्वेता साहू और डीबीएस कॉलेज के छात्र जीत शर्मा को कुलाधिपति स्वर्ण पदक दिया गया. समारोह में आईआईटी कानपुर के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के प्रो. मणींद्र अग्रवाल और प्रो. अनिल गुप्ता को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया.

समारोह में कुल 2,09,171 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हनी बी नेटवर्क के संस्थापक पद्मश्री प्रो. अनिल गुप्ता, विशिष्ट अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी मौजूद रहे.

इस दौरान आईआईटी कानपुर के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के प्रो. मणींद्र अग्रवाल और प्रो. अनिल गुप्ता को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया. साथ ही, चंद्रयान-3 में सीएसजेएमयू के 4 एलुमनी छात्रों अतुल निगोतिया, प्रियंका मिश्रा, प्रवेश माथुर, प्रियंका यादव को भी सम्मानित किया गया.

बता दें कि अतुल निगोतिया डिजाइन और विकास अनुभाग का हिस्सा रहे। प्रियंका मिश्रा उप परियोजना निदेशक, सेटेलाइट इंटीग्रेशन के रूप में चंद्रयान-3 से जुड़ीं. प्रवेश माथुर चंद्रयान-1, चंद्रयान-2 व चंद्रयान-3 के साथ-साथ आदित्य एल-1 की सेटेलाइट टीम में शामिल हैं. प्रियंका यादव मिशन चंद्रयान-3 की सेटेलाइट टीम में शामिल थीं.

खबरों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट लगातार हासिल करने के लिए आप हमें  Facebook, Twitter, Instagram पर भी ज्वॉइन कर सकते हैं … Facebook-ABC News 24 x 7 , Twitter- Abcnews.media Instagramwww.abcnews.media

You can watch us on :  SITI-85,  DEN-157,  DIGIWAY-157


For more news you can login- www.abcnews.media