घर-घर विराजे गणपति महाराज, भोर पहर से ही पंडालों में शुरू हुआ स्थापना पूजन

News

ABC NEWS: विघ्नहर्ता गणपति महाराज का आगमन भक्तों ने विधिवत पूजन अर्चन से किया. शुक्ल महायोग और चित्रा नक्षत्र में बुधवार के विशेष दिन गणपति महाराज को भोर पहर से ही घरों में विराजमान किया जाने लगा. वहीं शहर के प्रमुख पंडालों में 2 वर्ष बाद उत्साह का नजारा देखने को मिला. देर रात तक पंडालों को मनोहारी स्वरूप में सजाया गया तथा भोर पहर भक्तों ने गणपति महाराज का बंधन कर उनको पंडालों में स्थापित किया.

शहर के घंटाघर, लाल बंगला, माल रोड, फूल बाग, कल्याणपुर, गुजैनी, पी रोड, चंद्रिका देवी, अशोकनगर, मंधना सहित लगभग तीन हजार पंडालों में इस बार गणपति महोत्सव की छटा देखने को मिल रही है.

सूतर खाना स्थित सिद्धिविनायक मंदिर के पास प्राचीन पंडाल में भोर पहर से गणपति महाराज का पूजन अर्चन शुरू हो गया. भगवान की स्थापना कर भक्तों ने विधिवत पूजन किया। विघ्नहर्ता के जयकारों के बीच अशोकनगर, लाल बंगला के पंडालों में गणपति महाराज की थीम आधारित प्रतिमा स्थापित की गई.

अशोक नगर में लाल बाग के राजा के रूप में विराजमान हुए गणपति महाराज की स्थापना में भक्तों का परंपरागत वेशभूषा वाला स्वरूप देखने को मिला वही लाल बंगला में आजादी के अमृत महोत्सव थीम पर गणपति महाराज को स्थापित किया गया.

इसी प्रकार शहर के सबसे पुराने गणेश उत्सव में से एक महाराष्ट्र मंडल द्वारा खलासी लाइन में सार्वजनिक श्री गणेश पूजन महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा इसके लिए बुधवार को प्रातः महाराष्ट्रीयन रीति रिवाज से गणपति महाराज की स्थापना की गई. मई संध्या काल में भजन और विशेष पूजन का आयोजन किया जाएगा.

सिद्धिविनायक मंदिर में पहुंच गणपति महाराज की आराधना कर रहे भक्त : गणेश उत्सव के प्रथम दिन बुधवार पड़ने के कारण घंटाघर स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति महाराज के दर्शन को बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं. भोर पहर से ही बप्पा को मोदक का भोग अर्पित कर भक्त सुख समृद्धि और परिवार कल्याण की प्रार्थना कर रहे हैं। वही घरों में सुबह से विधिवत गणपति महाराज की स्थापना पूजन का आयोजन किया जा रहा है.

खबरों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट लगातार हासिल करने के लिए आप हमें  Facebook, Twitter, Instagram पर भी ज्वॉइन कर सकते हैं … Facebook-ABC News 24 x 7 , Twitter- Abcnews.media Instagramwww.abcnews.media

You can watch us on :  SITI-85,  DEN-157,  DIGIWAY-157


For more news you can login- www.abcnews.media