ABC NEWS: सूर्य का राशि परिवर्तन आज 14 अप्रैल को है. आज दोपहर 03 बजकर 12 मिनट पर मेष राशि में सूर्य का गोचर है. सूर्य 14 मई तक मेष राशि में रहेगा और 15 मई को सूर्य का गोचर वृष राशि में होगा. अपनी उच्च राशि मेष में सूर्य के आने से सभी 12 राशियों पर प्रभाव होगा. 12 राशियों के जातकों के लिए 1 माह कैसा रहेगा? उनको भाग्य का कितना साथ मिलेगा? इस बारे में जानते हैं तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव से.
सूर्य गोचर 2023 राशिफल
मेष: सूर्य गोचर का गोचर आपकी ही राशि में है. इसका आपको मिलाजुला प्रभाव दिखाई देगा क्योंकि सूर्य का राहु के साथ युति भी होगी. ऐसे में आपको कोई सरकारी काम मिल सकता है. आप सेहत का ध्यान रखें.
वृषभ: सूर्य गोचर आपके लिए सतर्कता वाला है. आपको वाद विवाद से दूरी बनानी चाहिए. कोई अशुभ समाचार मिल सकता है. भागदौड़ से परेशान हो सकते हैं. धन उधार देने से हानि हो सकती है.

मिथुन: सूर्य का गोचर आपके लिए कुछ मामलों में शुभ फल देगा. अचानक धन लाभ होगा, आय के नए स्रोत बनेंगे. लेकिन परिवार में वाद विवाद से बचें. लव लाइफ में परेशानी हो सकती है.
कर्क: सूर्य के राशि परिवर्तन से कर्क राशिवालों की बिजनेस में तरक्की होगी, कार्य सफल होंगे. आप कोई नया वाहन या फिर मकान खरीद सकते हैं. आपका यश बढ़ेगा.
सिंह: सूर्य गोचर से पूजा पाठ और सामाजिक क्षेत्र के कामों में मन लगेगा. कठिन हालात में भी आपको सफलता मिलेगा, संयम से काम लें. यात्रा से लाभ का योग है.
कन्या: मेष में सूर्य गोचर के कारण आपको दवा और आग से सावधान रहना होगा. कोई भी दवा बिना डॉक्टरी परामर्श के न लें. आपकी प्रतिष्ठा को चोट पहुंच सकती है.
तुला: सूर्य की कृपा से आपके बिजनेस में तरक्की होगी, लेकिन आपके वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती हैं. क्रोध से काम खराब होगा. अभी पार्टनरशिप में कोई काम करने से बचें.
वृश्चिक: सूर्य का प्रभाव सकारात्मक रहेगा. सरकारी नौकरी के लिए प्रयास सफल होने की संभावना है. कोर्ट केस में सफलता मिलेगी. नई नौकरी भी प्राप्त हो सकती है. विरोधी सहयोग करेंगे.
धनु: सूर्य गोचर आपके लिए सामान्य प्रभाव वाला होगी. प्रॉपर्टी विवाद का हल हो सकता है. कार्यस्थल पर आपकी सराहना होगा, लेकिन फिर भी मन परेशान रहेगा. परीक्षा में सफलता बहुत ही कठिनाई से मिलेगी.
मकर: सूर्य देव के आशीर्वाद से आपका व्यापार अच्छा चलेगा, लेकिन यात्रा में सामान चोरी होने का डर है. सुरक्षा के साथ यात्रा करें. अपने परिजनों की सेहत का ध्यान रखें.
कुंभ: सूर्य गोचर से पुराने अटके कार्य सफल होंगे. आपका प्रभाव बढ़ेगा. सरकारी काम पाने के लिए समय अनुकूल है. विदेश में नौकरी का सपना पूरा हो सकता है. परिवार में वाद विवाद हो सकता है.
मीन: सूर्य के राशि परिवर्तन से धन लाभ हो सकता है. गोपनीयता के साथ काम करेंगे तो सफलता प्राप्त होगी. सुख सुविधाओं पर पैसा खर्च करेंगे. आंख की समस्या से परेशान हो सकते हैं.

