ABC NEWS: शनिवार शाम को कानपु र के बर्रा थाना अंतर्गत बर्रा चौकी के बाहर खड़ी पुरानी गाड़ियों में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। पुलिस कर्मी व मोहल्ले के लोग आग बुझाने में जुटे रहे, लेकिन आग काबू में न आ सकी. आग की चपेट में आकर दर्जनों गाड़ियां जलकर खाक हो गई. फायर विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची है.
आग के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस चौकी कैंपस में सैकड़ों की संख्या में विभिन्न मामलों में जब्त की गई गाड़ियां खड़ी हैं. शनिवार शाम को अचानक एक गाड़ी में आग लग गई. आग पेट्रोल की टंकी तक पहुंची, इससे आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया.
पुलिस कर्मियों ने चौकी खाली की
आग के विकराल रूप को देखकर पुलिस कर्मियों ने आग पर काबू पाने का खुद ही प्रयास किया लेकिन जब आग बढ़ती ही गई तो पुलिस चौकी को आनन-फानन खाली किया गया. चौकी में रखे जरूरी कागजातों को हटाया गया. फिलहाल आग के कारणों को पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

