ABC News: लखीमपुर खीरी से दिल्ली आ रहे किसान नेता राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. राकेश टिकैत ने ट्वीट कर के यह जानकारी दी है. उन्होंने ट्वीट में कहा है कि ‘सरकार के इशारे पर काम कर रही दिल्ली पुलिस किसानों की आवाज को नहीं दबा सकती. यह संघर्ष अंतिम सांस तक जारी रहेगा.’
सरकार के इशारे पर काम कर रही दिल्ली पुलिस किसानों की आवाज को नहीं दबा सकती। यह गिरफ्तारी एक नई क्रांति लेकर आएगी।
यह संघर्ष अंतिम सांस तक जारी रहेगा।#ना रुकेंगे #ना थकेंगे #ना झुकेंगे।@CPDelhi@ani@PTI_News pic.twitter.com/gw4WnFkZHM— Rakesh Tikait (@RakeshTikaitBKU) August 21, 2022
राकेश टिकैत अपने कुछ समर्थको के साथ दिल्ली जाना चाहते थे लेकिन दिल्ली पुलिस ने मना कर दिया जिसके बाद टिकैत समर्थक सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे जिसके बाद दिल्ली पुलिस सभी को मधु विहार पुलिस एसीपी दफ्तर लेकर गई है. एक वीडियो संदेश में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि क्या दिल्ली में किसानों का प्रवेश बैन है? उन्होंने कहा कि क्या कोई हरा गमछा और चद्दर ओढ़ कर दिल्ली में जा नहीं सकता? राकेश टिकैत ने वीडियो संदेश में बताया है कि वो जंतर-मंतर में हो रहे आंदोलन में जा रहे थे. वहां बेरोजगारी पर आंदोलन चल रहा था. राकेश टिकैत आगे कहते हैं कि वो कोई भी पॉलिटिकल आंदोलन नहीं है और ना ही मेरे बैनर में हो रहा है.
Delhi police put up cemented barricades, tightens security at the Delhi-Haryana’s Tikri border, ahead of call by farmers to protest at Jantar Mantar tomorrow; Farmers start arriving into the state pic.twitter.com/rGzJt5uFj8
— ANI (@ANI) August 21, 2022
न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी सहित अपनी कई और मांगों को लेकर किसान एक बार फिर दिल्ली लौटने का प्लान बना रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने सोमवार को जंतर-मंतर पर किसानों के विरोध प्रदर्शन के आह्वान से पहले दिल्ली-हरियाणा को जोड़ने वाले टीकरी बॉर्डर पर सीमेंटेड बैरिकेड्स लगाने शुरू कर दिए हैं. इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई. प्रदर्शन के लिए किसानों का दिल्ली पहुंचना शुरू हो गया है.

