ABC NEWS: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फैजाबाद छावनी का नाम बदलकर अयोध्या छावनी करने को मंजूरी दे दी है. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. दशहरा समारोह से पहले इस छावनी का नाम बदला गया है. एक सूत्र ने बताया, फैजाबाद छावनी अब अयोध्या छावनी के नाम से जाना जाएगा.
Correction | Defence minister Rajnath Singh approves the proposal to change the name of Faizabad Cantt to Ayodhya Cantt: Sources pic.twitter.com/OqaViTAG2e
— ANI (@ANI) October 4, 2022
रक्षा मंत्रीसिंह फिलहाल उत्तराखंड की दो दिवसीय यात्रा पर हैं. वह मंगलवार शाम को देहरादून में सैनिकों के साथ ‘बड़ा खाना’ खाएगे. बुधवार को वह विजयदशमी के मौके पर चमोली में ‘शस्त्र पूजा’ करेंगे. वह औली और माना में सैनिकों के साथ दशहरा मनाएंगे और बद्रीनाथ धाम में पूजा-अर्चना करेंगे.

