मिस्र के राष्ट्रपति को मिला इस गणतंत्र दिवस समारोह के चीफ गेस्ट बनने का न्योता

News

ABC NEWS: भारत ने गणतंत्र दिवस 2023 (Republic Day 2023) के भव्य समारोह के लिए मिस्र (Egypt) के राष्ट्रपति फत्ताह अल-सिसी (Abdel Fattah El-Sisi) को न्योता भेजा है. साल 2014 से मिस्र के राष्ट्रपति पद पर काबिज अल सिसी को भेजे गए इस आमंत्रण को अफ्रीका और अरब वर्ल्ड दोनों के लिए भारत की समान पहुंच के रूप में देखा जा रहा है.

भारत-मिस्र के मजबूत होते रिश्ते

इसी साल दोनों देशों ने राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मनाई थी. वहीं भारत, मिस्र के साथ अपने राजनीतिक और सैन्य संबंधों को लगातार बढ़ा रहा है. इन बातों को ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली की ओर से 2023 के गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि होने के लिए मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी को आमंत्रण पत्र भेजा गया है.

मिस्र की अहमियत

मिस्र, अरब जगत (Arab World) का सबसे अधिक आबादी वाला देश है. इसी के साथ मिस्र अफ्रीका में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी है. ऐसे में राष्ट्रपति अल सिसी के लिए रेड कार्पेट बिछाए जाने से ये संकेत मिलता है कि आने वाले कुछ सालों में दिल्ली-काहिरा संबंधों (Delhi-Cairo Ties) पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

खबरों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट लगातार हासिल करने के लिए आप हमें  Facebook, Twitter, Instagram पर भी ज्वॉइन कर सकते हैं … Facebook-ABC News 24 x 7 , Twitter- Abcnews.media Instagramwww.abcnews.media

You can watch us on :  SITI-85,  DEN-157,  DIGIWAY-157


For more news you can login- www.abcnews.media