ABC News: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव सट्टा एप मामले में गिरफ्तार आरोपियों को ईडी ने कोर्ट में पेश किया. ईडी ने महादेव एप के मेन ऑपरेटर सूरज चोखानी और गिरीश तनेजा को कोर्ट में पेश किया. मामले की सुनवाई के लिए रविवार को भी कोर्ट खोला गया जहां ईडी ने सूरज को कोलकाता से और गिरीश को भोपाल से गिरफ्तार किया था.
सीजेएम कोर्ट में पेश करके ईडी ने दोनों को रिमांड पर लेने का आवेदन भी किया है. कोलकाता से गिरफ्तार सूरज चोखानी पर सट्टेबाजी के पैसों को शेयर मार्केट में लगाने का आरोप है तो वही भोपाल के गिरीश तलरेजा पर सट्टेबाजी की कमाई को प्रमोटर शुभम सोनी के साथ मिलकर कई बैंक खातों के जरिए और रोटेट करने का भी आरोप लगा है.

