ABC News: दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर भूकंप आया है. हफ्ते में ये दूसरी बार है कि दिल्ली हिल गई है. दिल्ली एनसीआर ही नहीं पहाड़ों पर भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. दिल्ली एनसीआर में आए भूकंप के झटकों के बाद लोग घरों और ऊंची इमारतों से बाहर निकल आए. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.4 रही है. इस बार भी भूकंप का केंद्र नेपाल में ही रहा है.
Earthquake of Magnitude:5.4, Occurred on 12-11-2022, 19:57:06 IST, Lat: 29.28 & Long: 81.20, Depth: 10 Km ,Location: Nepal, for more information Download the BhooKamp App https://t.co/EeajzoWKi2 @OfficeOfDrJS @PMOIndia @DDNational @Ravi_MoES pic.twitter.com/QsUzaSduQv
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) November 12, 2022
दिल्ली के साथ ही नोएडा और गुरुग्राम में भी लोगों ने भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ट्वीट के मुताबिक, भूकंप 7:57 पर आया, भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी नीचे था. पहाड़ों पर भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इससे पहले शाम 4 बजकर 25 मिनट पर उत्तराखंड में भी भूकंप आया था. जानकारी के मुताबिक, ऋषिकेश भूकंप का केंद्र रहा. रिक्टर पैमाने में 3.4 तीव्रता दर्ज की गई थी. इसके अलावा, रुद्रप्रयाग में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर में फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़ में भी झटके महसूस हुए.

