ABC NEWS: संतान प्राप्ति के लिए कई व्रत हैं, लेकिन उसमें पौष पुत्रदा एकादशी व्रत का विशेष महत्व है. पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पौष पुत्रदा एकादशी कहते हैं. इस व्रत को करने और भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा करने पर पुत्र की प्राप्ति होती है. संतानहीन दंपत्तियों को पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत करना चाहिए. भगवान श्रीकृष्ण ने धर्मराज युधिष्ठिर को पौष पुत्रदा एकादशी व्रत के महत्व को समझाते हुए बताया था कि इस दिन भगवान नारायण की पूजा की जाती है. इस व्रत को करने से राजा सुकेतुमान को पुत्र की प्राप्ति हुई थी. तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कृमार भार्गव बताते हैं कि इस साल पौष पुत्रदा एकादशी पर तीन शुभ योग साध्य, शुभ और रवि योग
बन रहे हैं.
पौष पुत्रदा एकादशी 2022
पौष शुक्ल एकादशी तिथि की शुरूआत: 01 जनवरी, रविवार, शाम 07 बजकर 11 मिनट से
पौष शुक्ल एकादशी तिथि की समाप्ति: 02 जनवरी, सोमवार, रात 08 बजकर 23 मिनट पर
पौष पुत्रदा एकादशी पारण समय: 03 जनवरी, मंगलवार, सुबह 07 बजकर 14 मिनट से सुबह 09 बजकर 19 मिनट के मध्य
रवि, शुभ और साध्य योग में पौष पुत्रदा एकादशी
02 जनवरी को पौष पुत्रदा एकादशी पर रवि, शुभ और साध्य नाम के तीन योग बन रहे हैं. सबसे पहले बात करते हैं रवि योग की. यह योग सुबह 07 बजकर 14 मिनट से प्रारंभ होगा और दोपहर 02 बजकर 24 मिनट तक रहेगा. रवि योग में सूर्य का प्रभाव अधिक होता है. यह योग अशुभ प्रभावों को दूर करता है. इस योग में आप कोई भी शुभ कार्य कर सकते हैं.
व्रत वाले दिन साध्य योग सुबह से ही प्रारंभ होगा और अगले दिन प्रात: 06 बजकर 53 मिनट तक मान्य होगा. इस योग में आपको विद्या सीखना चाहते हैं तो यह उत्तम है क्योंकि उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी.
पौष पुत्रदा एकादशी के पारण वाले दिन शुभ योग प्रात: 06 बजकर 53 मिनट से शुरू होगा. इस योग के नाम से ही आपको पता चल जाता है कि इस योग में आप शुभ कार्य कर सकते हैं. इस योग में किए गए कार्य ये यश और कीर्ति की प्राप्ति होती है.
भद्रा में कर सकते हैं पूजा पाठ
पौष पुत्रदा एकादशी के दिन भद्रा सुबह 07 बजकर 43 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 23 मिनट तक है. भद्रा को अशुभ माना जाता है, इसमें कोई मांगलिक कार्य नहीं करते हैं. हालांकि भद्रा काल में आप पूजा पाठ, मंत्र जाप, ध्यान आदि कर सकते हैं. ये कार्य वर्जित नहीं होते हैं.

