ABC NEWS: कानपुर बेकनगंज पुलिस ने जिलाबदर अपराधी सूफियान उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया. वह छह महीने के लिए जिलाबदर किया गया था लेकिन इसके बाद भी वह खुलेआम शहर में घूम रहा था. मामले की जानकारी मिलने के बाद बेकनगंज पुलिस ने उसे दबोचकर जेल भेज दिया.
जिलाबदर होने के बाद भी कर रहा था गुंडागर्दी
बेकनगंज थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि शातिर अपराधी नई सड़क निवासी सूफियान उर्फ राजा 22 अक्तूबर से छह महीने के लिए जिलाबदर किया गया था. इसके बाद भी वह इलाके में गुंडागर्दी करते घूम रहा था. मामले की जानकारी मिलते ही पेंचबाग फर्शखाना मोड़ नई सड़क से घेराबंदी करके उसे अरेस्ट कर लिया. अजय के सूफियान के खिलाफ गुंडा एक्ट की भी कार्रवाई की जा चुकी है. ताबड़तोड़ एक के बाद एक आधा दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसे जिलाबदर घोषित किया था.

