ABC NEWS: सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह और वीरेंद्र सहवाग जैसे भारतीय दिग्गजों सहित दुनिया भर के प्रमुख क्रिकेटरों, प्रशंसकों और अन्य लोगों ने भारत के पूर्व कप्तान और करिश्माई विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को उनके 42वें जन्मदिन पर शुक्रवार को बधाई दी. इन दिग्गजों के अलावा फैंस भी एमएस धोनी को इस खास मौके पर बधाई देने में आगे रहे. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है एमएस धोनी अपने जन्मदिन के दिन रांची में अपने घर पर मौजूद रहे और घर के छत से फैंस का शुक्रिया अदा किया, जो जन्मदिन के मौके पर उनसे मिलने उनके घर तक पहुंचे थे.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तस्वीरें काफी धुंधली है, जिसकी वजह से ये साफ नहीं पता चल पा रहा है कि वीडियो में धोनी ही हैं. हालांकि इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं वीडियो में धोनी-धोनी के नारे भी लग रहे हैं. अपने धाराप्रवाह हेलीकॉप्टर शॉट और दमदार बल्लेबाजी तथा विकेटकीपिंग के दम पर धोनी ने दो दशकों से अधिक के पेशेवर करियर में भारत और चेन्नई को कई यादगार जीत दिलाई.
VIDEO OF THE DAY?
Thala Dhoni waves back to the Fans waiting outside his Residence !! ❤️?#HappyBirthdayDhoni | #MSDhoni | #Dhoni pic.twitter.com/mvUO3otMY2
— Saravanan Hari ??? (@CricSuperFan) July 7, 2023
सचिन तेंदुलकर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा कप्तान के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की और लिखा, ”आप हमेशा अपने हेलीकॉप्टर शॉट्स की तरह ऊंची उड़ान भरें. जन्मदिन की शुभकामनाएं, एमएस (धोनी).”
सहवाग ने धोनी के साथ की कुछ तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, ” सूर्य देव के दिव्य रथ को खींचने के लिए सात घोड़े हैं. ऋग्वेद में विश्व के सात भाग है, सात ऋतुएं है, संगीत में सात बुनियादी धुन है, शादी में सात फेरे होते है और विश्व में सात अजूबे है. साल के सातवें महीने के सातवीं तारीख को एक शानदार इंसान महेन्द्र सिंह धोनी का जन्मदिन है.
बिहार (अब झारखंड) के रांची में जन्में धोनी ने 2005 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट पदार्पण किया था. उन्होंने इस प्रारूप में अपना आखिरी मैच दिसंबर 2014 में खेला था. धोनी के नेतृत्व में भारतीय टीम ने 2007 में टी20 विश्व कप, 2011 में घरेलू मैदान पर एकदिवसीय विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में खिताबी जीत हासिल की.
धोनी इकलौते कप्तान हैं जिन्होंने अपने समय में खेले गए प्रत्येक आईसीसी ट्रॉफी में देश को खिताबी जीत दिलाई. उनकी कप्तानी में हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल का पांचवां खिताब जीता. इस जीत के साथ ही टीम ने रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियन्स के पांच खिताब की बराबरी की.”