ABC News: डीजीसीए ने एयर एशिया पर 20 लाख रुपए का जुर्माना लगा दिया है. एयर एशिया पर यह जुर्माना डीजीसीए के नियमों के उल्लंघन के चलते लगाया गया है. दरअसल, एयर एशिया ने पायलट प्रोफीशिएंसी चेक/इंस्ट्रूमेंट रेटिंग चेक (जो एक अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन की आवश्यकता है) के दौरान शेड्यूल के अनुसार पायलटों के कुछ अनिवार्य अभ्यास नहीं कराए थे. जिसे डीजीसीए ने नियमों का उल्लंघन बताकर ये दंड जुर्माना लगाया है.

जांच के दौरान एयर एशिया के पायलट, पायलट प्रोफिशिएंसी चेक के दौरान नियमों के उल्लंघन के दोषी पाए गए. डीजीसीए ने अपनी जिम्मेदारी का ठीक से निर्वाह ना करने के लिए एयर एशिया के आठ जांचकर्ताओं पर भी 3-3 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है. बता दें कि यह जांचकर्ता डीजीसीए के सिविल एविएशन रिक्वायरमेंट नियमों का पालन कराने में असफल रहे. इसके अलावा डीजीसीए नागरिक उड्डयन के अनुसार अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में विफल रहने के लिए हेड ऑफ ट्रेनिंग को 3 महीने की अवधि के लिए उनके पद से हटाने का आदेश भी दिया गया है.

