ABC News: अपनी दिलकश आवाज से इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुके सिंगर जुबिन नौटियाल ट्विटर पर ट्रोल हो रहे हैं और साथ ही साथ #ArrestJubinNautiyal भी ट्रेंड हो रहा है. जुबिन नौटियाल को सोशल मीडिया यूजर्स काफी खरी खोटी सुना रहे हैं और जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. जुबिन नौटियाल को ट्रोल और गिरफ्तार करने के पीछे की वजह उनका एक लाइव कंसर्ट है, जो जल्दी ही यूएस में होगा. जुबिन को इस शो के स्पॉन्सर की वजह से ट्रोल किया जा रहा है. जानिए क्या है पूरा मामला….
Here is the real reason why people boycott bollywood… and some people says unemployment force to do this on twitter. #ArrestJubinNautiyal pic.twitter.com/VAJHv8RZ4q
— Sonu Kumar ッ (@sonukumarpoetry) September 9, 2022
दरअसल 23 सितंबर को जुबिन नौटियाल का यूएस में शो है, जिसको लेकर रेहान सिद्दीकी नाम के एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया और लिखा,’मेरे फेवरेट सिंगर हॉस्टन आ रहे है. ग्रेट जॉब जय सिंह… तुम्हारी शानदार प्रजनटेशन का इंतजार कर रहे हैं.’ इस ट्वीट में रेहान ने जय सिंह का जिक्र किया है और इस नाम की वजह से ही न सिर्फ जुबिन नौटियाल को ट्रोल किया है, बल्कि गिरफ्तार करने की मांग भी उठ रही है.
I hope @HMOIndia
will #ArrestJubinNautiyal @JubinNautiyal
. Who is allowing him to work with ISI backed promoters blacklisted by Home Ministry of India. pic.twitter.com/7ZkEClUGyx— விக்ரம் ? (@Vikram_07AK) September 9, 2022
Seems like Bollywood will never learn.
Latest is @JubinNautiyal, he’s working with ISI agents blacklisted by GOI.
Here’s the letter issued by @HMOIndia on June 2020 asking Indian artists not to work with Rehan and his associates… #ArrestJubinNautiyal pic.twitter.com/Yb0dBFvThT— Mr Sinha (@MrSinha_) September 9, 2022
आप भी अब जरूर सोच रहे होंगे कि आखिर जय सिंह कौन है, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है और गिरफ्तार करने की मांग उठ रही है. बता दें कि जय सिंह एक क्रिमिनल है, जिसकी तलाश बीते करीब 30 साल पंजाब पुलिस को है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जय सिंह अब अमेरिका में रहता है और उस पर वीडियो पाइरेसी से लेकर ड्रग्स तस्करी तक के आरोप हैं.
This is what actually happened.#ArrestJubinNautiyal is legit. pic.twitter.com/vRQeHdfpSS
— Sidharth Rajput (@LegitSidharth) September 9, 2022
जानकारी के मुताबिक जय सिंह मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है. जुबिन नौटियाल के 23 सितंबर के कॉन्सर्ट में जय सिंह का नाम होने की वजह से जुबिन नौटियाल को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. वहीं एक बार फिर बॉलीवुड का बायकॉट भी शुरू हो गया है. सोशल मीडिया पर कई पोस्ट्स देखने को मिल रहे हैं, जहां कहा जा रहा है कि यही बॉलीवुड का असली चेहरा है. कुछ ने जुबिन को ब्लैक लिस्ट और बायकॉट करने की भी मांग की है.

