ABC News: उत्तर प्रदेश का प्रयागराज शहर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. यहां से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. प्रयागराज के डिप्टी सीएमओ सुनील कुमार सिंह की लाश होटल के कमरे में फंदे पर लटकती मिली. सुनील कुमार सिंह वाराणसी के रहने वाले थे. उनका शव आज सिविल लाइंस के होटल विट्ठल के कमरे में मिला. सुबह सबसे पहले जब होटल के कर्मचारियों ने फंदे पर लटकता हुआ शव देखा तो इसकी जानकारी मैनेजर को दी.
Uttar Pradesh | Prayagraj Deputy CMO Sunil Kumar Singh was found dead at a hotel in the city today.
A forensics team has reached the spot and an investigation is underway pic.twitter.com/6bemUzMqm7
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 24, 2023
मैनेजर ने पुलिस और प्रभारी सीएमओ को घटना की जानकरी दी. सूचना मिलने पर सीएमओ डॉ. अशोक कुमार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए.बताया जा रहा है कि सुबह करीब 10.30 बजे पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची. होटल के कमरा नंबर-106 के दरवाजे को मास्टर चाबी से ओपन किया गया. फॉरेंसिक टीम कमरे में साक्ष्य जुटा रही है. डॉ. सुनील कुमार सिंह मूल रूप से वाराणसी के पांडेयपुर के रहने वाले थे. वो संचारी रोग के नोडल अधिकारी थे. उनकी पत्नी भी पेशे से डॉक्टर हैं. शव की स्थिति को देखकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अंदेशा जताया है कि ये सुसाइड नहीं, बल्कि हत्या है. हालांकि, पुलिस जांच के बाद ही कुछ कहने की बात कह रही है. बताया जा रहा है कि डॉ. सुनील कुमार सिंह को सीएमओ दफ्तर में उन्हें संचारी रोग अभियान का नोडल अधिकारी बनाया गया था. तमाम आला अफसर इस घटना को लेकर हतप्रभ हैं. इस बात का पता लगाया जा रहा है कि अगर उन्होंने खुदकुशी की, तो फिर उसके पीछे क्या वजह रही होगी.

