ABC News: पहाड़ों में बारिश का दौर जारी है और ऐसे में उत्तराखंड के जोशीमठ में एक बार फिर से भू-धंसाव होने लगा है. एक बार फिर से घरों में दरारें चौड़ी होनी शुरू हो गई है. खेतों में और घरों के आसपास गड्ढे भी होने लगे हैं. इस वजह से भवन स्वामियों में डर बढ़ गया है.
बारिश के मौसम में #उत्तराखंड के #जोशीमठ में एक बार फिर से घरों में पड़ी दरारें चौड़ी होने लगी हैं. इसको लेकर यहां रहने वालों का डर बढ़ गया है. pic.twitter.com/vtfTTGkHOP
— Abcnews.media (@abcnewsmedia) July 8, 2023
लोग परेशान हैं कि करें तो क्या करें. ऐसा ही एक मामला देखने को आया है जोशीमठ के सुनील गांव के सकलानी मोहल्ले में. यहां पर आज से छह महीने पहले सबसे पहले हैवी क्रैक हुए थे. इसके बाद धीरे-धीरे पूरे जोशीमठ में दरारें और भू—धंसाव की स्थिति बढ़ गई थी.

यहां पर रहने वाले सकलानी परिवार के मकान के ठीक पीछे लगभग छह मीटर गहरा गड्ढा बारिश की वजह से हो गया. इससे दहशतजदा परिवार ने मिट्टी और पत्थर डालकर बंद कर दिया है.

इसके बावजूद इन लोगों में अभी भी डर का माहौल है कि एक ही बरसात से मकान के पीछे इतना बड़ा गड्ढा कैसे हो गया. अब पूरा परिवार के डर के साए में रह रहा है, क्योंकि इनके मकान में और मकान के आसपास भी हल्की दरारें लगातार बढ़ रही हैं.

