ABC NEWS: यूपी के पीलीभीत में शनिवार को बरेली-हाईवे पर मोहर्रम के जुलूस और कांवड़ियों के बीच अचानक कहासुनी शुरू हो गई. रूट पर पहले निकलने को लेकर विवाद बढ़ गया। इसके बाद दोनों ओर से पथराव शुरू हो गई. पथराव की खबर सुनकर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया. विवाद बढ़ने पर सतर्क हुई पुलिस ने भारी संख्या में पुलिस बल बुला लिया. इसी दौरान सीओ सदर डा.प्रतीक दहिया के सिर पर अचानक एक डंडा आ लगा और वे लहूलुहान हो गए,.
घटनाक्रम की जानकारी के बाद एसपी अतुल शर्मा एएसपी अनिल यादव समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. कांवड़ियों और ताजिएदारों के बीच उपजे गतिरोध के बीच कहासुनी के बीच मामला शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है. वहीं ताजिएदायर बरेली हाईवे पर तो कांवड़िया करबला जाने वाले रास्ते के सामने रुक गए हैं. मौके पर पहुंचे एसपी अतुल शर्मा भी कांवडियों से बातचीत कर गतिरोध दूर करने का प्रयास कर रहे है.
नए मार्ग से ताजिया निकालने को लेकर दो मोहल्लों में विवाद
शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे पीलीभीत सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बेनी चौधरी में एक ताजिया निकला जिस पर दूसरे समुदाय के तमाम लोग एकत्र हो गए. उनका कहना था कि इस मार्ग से आज तक कभी ताजिया नहीं निकला है. अबकी बार ताजिया निकाल कर नई परंपरा डाली जा रही है. उन्होंने मौके पर हंगामा करना शुरू कर दिया. सूचना पुलिस को दी गई तो कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. इसके बाद ताजिया को निकलवाया गया.
इस मामले में ताजिया निकालने वालों के खिलाफ दूसरे पक्ष के लोगों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है. इसी तरह सदर कोतवाली क्षेत्र के होली चौराहे के समीप से शनिवार दोपहर में ताजियों का जुलूस निकला. उनमें से कुछ ताजिया छोटा खुदागंज की ओर जाने लगे. इस पर वहां दूसरे समुदाय के लोग एकत्र हो गए और उधर से ताजिया निकलने का विरोध किया. मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स ने किसी तरह मामला शांत किया. इसके बाद उधर से ताजिया नहीं निकलने दिया. ताजिया निर्धारित रूट से निकाला गया. सीओ सिटी अंशु जैन ने बताया मार्ग को लेकर विवाद आया था. जिनको शांत करा दिया गया.

