ABC NEWS: कानपुर में निलंबित दारोगा अनूप सिंह की जहरीला पदार्थ खाने से अस्पताल में मौत के बाद सोमवार की सुबह मोबाइल फोन पर वाट्सएप स्टेटस पर सुसाइड नोट पोस्ट करके अब एक निलंबित सिपाही भी लापता है. सिपाही की तलाश में कानपुर कमिश्नरेट और कानपुर आउटर की पुलिस जुट गई है. फिलहाल उसका कुछ पता नहीं चला है. उसनने सुसाइड नोट में जिम्मेदार बताते हुए कई पुलिसकर्मियों और पत्रकारों के नाम लिखे हैं.
कानपुर आउटर के साढ़ थाने में तैनात रहे सिपाही जयवीर सिंह को कुछ समय पहले वसूली के एक मामले में निलंबित किया गया था. सोमवार की सुबह जयवीर सिंह ने मोबाइल फोन पर वाट्सएप स्टेटस पर सुसाइड नोट का पोस्ट अपडेट किया. इसमें उसने एक कागज पर उसने डाई पीने से मौत के अलावा आत्महत्या की तारीख 14 नवंबर और समय सुबह 9:46 लिखा है. इसके बाद नीचे 6 पुलिसकर्मियों के भी नाम लिखे गए हैं. इनमें चकेरी स्पेक्टर शैलेंद्र प्रताप सिंह का नाम सबसे ऊपर है, इसके बाद हेड कांस्टेबल दिवाकर द्विवेदी, अवधेश, महेंद्र सिंह, रामपाल और एक कांस्टेबल जुबेर का नाम लिखा है. सुसाइड नोट में चार पत्रकारों के भी नाम लिखे हैं.
उसकी वाट्सएप स्टेट्स पोस्ट देखने के बाद कानपुर कमिश्नरेट और आउटर की पुलिस ने तलाश शुरू की. संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि जयवीर सिंह की लोकेशन नहीं मिल पा रही है और उसका मोबाइल फोन स्विच आफ है. काफी प्रयासों के बाद भी अबतक उसका पता नहीं चल सका है. सूत्रों के मुताबिक जयवीर सिंह ने वाट्सएप पर पोस्ट दारोगा अनूप सिंह की मृत्यु के बाद अपडेट की है और ऐसा कहा जा रहा है कि बहाली के लिए उनसे रुपयों की मांग की जा रही थी.

