ABC NEWS: कानपुर समेत पूरे UP में मौसम में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है. शहर से लगे ग्रामीण इलाकों में सुबह हल्का कोहरा भी रहा. शहरी इलाकों में कोहरे का असर भले ही अधिक नहीं था लेकिन मौसम भी पूरी तरह साफ नहीं रहा. दिन में धूप रही लेकिन बादल जैसा मौसम रहा. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 72 घंटों में अभी पारा और नीचे जा सकता है और ठंड बढ़ सकती है. न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम रिकार्ड किया गया. पारा लुढ़कने की वजह से गलन बढ़ गई है. सुबह और शाम खासकर ठंड का असर अधिक हो गया है. पूरा दिन तेज धूप नहीं खिली और लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए.
तापमान गिरने का असर मौसम पर साफ दिख रहा है और गलन बढ़ गई है. तेज बर्फीली हवाओं के चलते रात की सर्दी बढ़ती जा रही है. शनिवार/ शुक्रवार को सीजन की सबसे ठंडी रात रही. शुक्रवार को गुनगुनी धूप रही. फिर भी शीतलहर अभी कुछ दूर है. मौसम विभाग के अनुसार रात का पारा तो कम रहेगा लेकिन दिन में धूप खिलने से तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. फिलहाल बारिश की भी कोई संभावना नहीं है जिसके चलते शीतलहर में देरी हो रही है.
शनिवार/शुक्रवार को रात का पारा 07.6 डिग्री रहा जो सीजन का सबसे कम रात का पारा है. दिन में खिली धूप से पारा चढ़ गया. इसके विपरीत हवा की गति कुछ कम हो गई जिससे तापमान बढ़ गया. चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अभी रात के तापमान में और कमी हो सकती है. इस दौरान दिन का तापमान अचानक बढ़ सकता है. सुबह और शाम को हल्का कोहरा हो सकता है.

