ABC NEWS: हिमाचल प्रदेश में विधायकों की बगावत के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरेंडर कर दिया है. खबर है कि उन्होंने अपने इस्तीफे की पेशकश कर दी है. सीएम सुक्खू ने कांग्रेस पर्यवेक्षकों के सामने कहा है कि वह सरकार बचाने के लिए पद छोड़ने को तैयार हैं. अब गेंद हाईकमान के पाले में है। शाम तक सीएम पद को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है. बगावत करने वाले विधायकों ने भी मुख्यमंत्री बदलने की मांग की थी.
हिमाचल कांग्रेस में उठापठक का दौर इस तरह चलेगा, इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी. पहले वीरभद्र सिंह के बेटे ने अपने पिता का अपमान बताते हुए मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, उसके बाद अब सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी इस्तीफे की पेशकश कर दी है. सूत्रों की मानें तो सुक्खू ने सरकार को बचाने के लिए पार्टी की ओर से भेजे गए पर्यवेक्षकों के सामने अपने इस्तीफे की पेशकश की है. बता दें कि कांग्रेस की ओर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा हिमाचल में पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए हैं.

