CM योगी लगायेंगे नव निर्वाचित महापौरों की पाठशाला, शहरी विकास पर मिलेंगे टिप्स

News

ABC NEWS: नगर निकाय चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की है. प्रदेश की सभी 17 नगर निगम में उसने कब्जा जमाया है. इसी क्रम में सभी मेयर को लखनऊ बुलाया गया है. इन सभी की पाठशाला लगाई जाएगी. नगर विकास विभाग द्वारा यह ट्रेनिंग दी जाएगी. मेयर को निकाय कार्यप्रणाली की जानकारी दी जाएगी.

इन मुद्दों पर होगा प्रशिक्षण

1.शहर के विकास का एजेंडा क्या हो.
2.बैठकें किस तरह आयोजित की जाएंगी
3.अधिकारियों से कैसे समन्वय हो
4.पार्षदों के साथ कैसे समन्वय स्थापित किया जाना चाहिए.
5.जनता तक सरकारी योजनाएं कैसे पहुंचाएं.
6.शहरी विकास से जुड़ी नीतियों और योजनाओं को कैसे प्रभावी रूप में क्रियान्विय किया जाए.

7.वित्त आयोग द्वारा पोषित योजनाओं की जानकारी.

अधिकारियों से न हो टकराव

दरअसल सीएम योगी द्वारा ली जाने वाली मेयर की इस क्लास की अहमियत इसलिए भी है क्योंकि इस दौरान मेयर को इस बात की जानकारी दी जाएगी कि वह अधिकारियों के साथ किस तरह तालमेल बैठाएं. क्योंकि गाजियाबाद समेत कई नगर निगम में पिछले कार्यकाल के दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधि के बीच लगातार टकराव की खबरें आती रही हैं. बताया जा रहा है कि नगर विकास विभाग इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित करने की तैयारी में है. जिससे वह मेयर विकास से जुड़े नया मंत्र दे सकें.इसे लेकर पीएमओ को पत्र भी लिखा गया है.प्रशिक्षण कार्यक्रम में निकायों से जुड़े एक्सपर्ट ट्रेनिंग देंगे.

नगर निगम चुनाव नतीजे
नगर निगम    विजयी प्रत्याशी
झांसी             बिहारीलाल आर्य
बरेली            उमेश गौतम
शाहजहांपुर     अर्चना वर्मा
फिरोजाबाद     कामिनी राठौर
मेरठ               हरिकांत अहलूवालिया
गाजियाबाद      सुनीता दयाल
गोरखपुर         डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव
प्रयागराज         गणेश केसरवानी
वाराणसी          अशोक तिवारी
मुरादाबाद        विनोद अग्रवाल
आगरा             हेमलता दिवाकार
लखनऊ         सुषमा खरवाल
सहारनपुर        डॉ. अजय कुमार
मथुरा               विनोद अग्रवाल
अयोध्या           गिरीशपति त्रिपाठी
कानपुर           प्रमिला पांडे
अलीगढ़         प्रशांत सिंघल
(सभी भाजपा प्रत्याशी)

खबरों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट लगातार हासिल करने के लिए आप हमें  Facebook, Twitter, Instagram पर भी ज्वॉइन कर सकते हैं … Facebook-ABC News 24 x 7 , Twitter- Abcnews.media Instagramwww.abcnews.media

You can watch us on :  SITI-85,  DEN-157,  DIGIWAY-157


For more news you can login- www.abcnews.media