Chandrayaan-3 मिशन कामयाब हो इसके लिये शहर काजी ने मांगी दुआ, PM मोदी को मुबारकबाद दी

News

ABC NEWS: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए सभी वर्ग के लोग ईश्वर से सफलता की दुआ कर रहे हैं, क्योंकि आज दुनियाभर की निगाहें चंद्रयान-3 मिशन पर टिकी हुई हैं। शहर काजी मौलाना निसार अहमद मिस्बाही ने भी इसकी कामयाबी की दुआएं की और कहा कि इससे हमारे देश का नाम रोशन होगा. हमारे प्रधानमंत्री हमारे मुल्क को तरक्की की राह की तरफ ले जा रहे हैं। मैं उन्हें मुबारकबाद देता हूं.

यह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. चंद्रयान -3 की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए मस्जिद में विशेष दुआ कराई है, ताकि मिशन कामयाब हो। मदरसा दारुल उलूम फैज-ए-आम में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए शहर काजी मौलाना निसार अहमद मिस्बाही के नेतृत्व में नमाज और दुआ अदा की गई. मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि देश की तरक्की के लिए चंद्रयान-3 की सफलता जरूरी है.

देश की तरक्की में मुसलमान का भी योगदान रहा है
इसको लेकर मस्जिद में अल्लाह से दुआ मांगी गई. दुआ करने आए  शहर काजी मौलाना निसार अहमद मिस्बाही ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता के लिए जामा मस्जिद में दुआ मांगी. उन्होंने कहा कि देश की तरक्की में मुसलमान का योगदान रहा है. मुसलमान जिस तरह से भी हो सकता है, अपने देश के लिए करता है. हम लोगों की दुआ है कि यह प्रोजेक्ट कामयाब हो.

खबरों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट लगातार हासिल करने के लिए आप हमें  Facebook, Twitter, Instagram पर भी ज्वॉइन कर सकते हैं … Facebook-ABC News 24 x 7 , Twitter- Abcnews.media Instagramwww.abcnews.media

You can watch us on :  SITI-85,  DEN-157,  DIGIWAY-157


For more news you can login- www.abcnews.media