ABC News: भारत के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का बहुरंगी मिजाज देखने को मिल रहा है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है, तो दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों में मूसलाधार बारिश देखने को मिल रही है. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी बारिश हुई है. राज्य के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो रही है. नारकंडा और खड़ापत्थर में हल्का हिमपात देखने को मिला है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. आगामी 3 घंटो में चंबा, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति, मंडी, कुल्लू, शिमला के निचले इलाकों में बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का पूर्वानुमान है.
No other place can beat charm of #Manali ❤️❤️
Season’s 1st #Snowfall pic.twitter.com/V34DNMJs0R
— Weatherman Shubham (@shubhamtorres09) November 14, 2022
पर्यटन नगरी मनाली सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह से बर्फबारी का दौर लगातार जारी रहा. मनाली में आज अधिकतम तापमान 4 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री दर्ज किया गया. घाटी में लगातार हो रही बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है. रोहतांग में 8 इंच बर्फबारी दर्ज की गई है. मढ़ी में 1 फीट के करीब और गुलाबा में 4 इंच ताजा बर्फबारी सोमवार को दर्ज की गई. खराब मौसम के चलते अटल टनल को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है. सोलंग नाला से आगे वाहनों की आवजाही पर रोक लगा दी गई है. मौसम साफ होने के बाद ही अब आगे जाने की अनुमति मिलेगी. जम्मू-कश्मीर में भी ज्यादातर इलाकों में रिमझिम बारिश हुई है.
#Snowfall continues in #Gulmarg
Countless videos/photos coming from Higher reaches of North India#JammuAndKashmir #HimachalPradesh #Uttarakhand #Ladakh pic.twitter.com/tQ8xBc0iSo
— Weatherman Shubham (@shubhamtorres09) November 14, 2022
वहीं ऊंचे पहाड़ों पर हिमपात भी हुआ है. पूंछ और कुपवाड़ा जिलों में इस सीजन की पहली बर्फबारी सोमवार को हुई. आसमान में घने बादल छाए हुए हैं. धूप निकलने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है. रुक-रुक कर बारिश हो रही है. हिमपात के कारण मुगल रोड को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है. उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिलों में ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हुई है.उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में अगले चौबीस घंटे में हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना है. ऐसा होता है तो मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ सकती है. उन्होंने बताया कि राजधानी दून में बादल छाए रहेंगे. कुछ इलाकों में गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में पहले ही तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है. उत्तर भारत में सुबह और शाम के समय अच्छी-खासी ठंड पड़ने लगी है.

