ABC News: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चंद्रयान-3 का रोवर प्रज्ञान चांद के दक्षिणी ध्रुव पर घूम रहा है. इसरो ने शुक्रवार को ट्वीट (X) कर इस बारे में जानकारी दी.
Chandrayaan-3 Mission:
All planned Rover movements have been verified. The Rover has successfully traversed a distance of about 8 meters.
Rover payloads LIBS and APXS are turned ON.
All payloads on the propulsion module, lander module, and rover are performing nominally.…
— ISRO (@isro) August 25, 2023
इसरो ने लिखा कि रोवर ने लगभग 8 मीटर की दूरी सफलतापूर्वक तय कर ली है. रोवर पेलोड LIBS और APXS चालू हैं. प्रोपल्शन मॉड्यूल, लैंडर मॉड्यूल और रोवर पर सभी पेलोड नॉमिनली प्रदर्शन कर रहे हैं. इससे पहले इसरो ने रोवर प्रज्ञान के लैंडर से बाहर निकलने का वीडियो भी जारी किया था जोकि लैंडर के इमेजर कैमरे में कैद हुई थी.
… … and here is how the Chandrayaan-3 Rover ramped down from the Lander to the Lunar surface. pic.twitter.com/nEU8s1At0W
— ISRO (@isro) August 25, 2023
भारत के चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर मॉड्यूल ने इतिहास रचते हुए बुधवार को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी.लैंडिंग के कुछ घंटे बाद रोवर विक्रम लैंडर से बाहर आ गया था. इसरो ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर रोवर के बाहर आने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, “और इसी के साथ चंद्रयान-3 का रोवर, लैंडर से निकलकर इस तरह चंद्रमा की सतह पर चला.”

