ABC News: चैंपियस ट्रॉफी 2025 में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले में ऐसा वाकया देखने को मिला, जिससे हर किसी को हैरान कर दिया. दरअसल मुकाबला शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों देशों का राष्ट्रगान बजना था. लेकिन इस दौरान ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रगान बजने की बजाय भारत का राष्ट्रगान बजने लगा.
Gaddafi Stadium Lahore main, Eng vs Aus ke match main sound wale ne Indian national anthem baja diya 🤣🤣🤣 pic.twitter.com/0wHSrA7wuZ
— Prayag (@theprayagtiwari) February 22, 2025
गलती का अहसास होने पर अधिकारियों ने तुरंत भारत का राष्ट्रगान रोक दिया. फिर ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रगान बजाया गया. इसका वीडियो तब तक सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था. इसके बाद स्टेडियम में मौजूद दर्शक चिल्लाने लगे. इससे आईसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की बड़ी भूल सामने आई है. फैंस सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर कर पाकिस्तान का मजाक उड़ा रहे हैं.
कहा जा रहा है कि मेजबान देश पाकिस्तान की यह बड़ी गलती मानी जाएगी. बता दें कि भारतीय टीम को चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में अपना एक भी मुकाबला पाकिस्तान में नहीं खेलना है. भारत ने आठ टीमों के इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद ‘हाइब्रिड मॉडल’ अपनाया गया. भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेल रही है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ओर से आयोजित प्रत्येक मुकाबले की शुरुआत से पहले दोनों टीमों के राष्ट्रगान बजाए जाते हैं. यह आयोजन टॉस के बाद होता है.

