ABC NEWS: ICICI बैंक फ्रॉड केस में सीबीआई ने आज फिर बड़ा एक्शन लिया है. केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने वीडियोकॉन ग्रुप के प्रमोटर वेणुगोपाल धूत को गिरफ्तार किया है. धूत की गिरफ्तारी 3250 करोड़ रुपये के लोन में कथित अनियमितता को लेकर की गई है. वीडियोकॉन ग्रुप को यह लोन साल 2012 में ICICI Bank से मिला था. इससे पहले, CBI ने आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को गिरफ्तार किया था.
इस पूरे मसले से जुड़े अधिकारी के अनुसार पिछले 4 साल के दौरान वीडियोकॉन के चेयरमैन धूत से कई बार पूछताछ हुई है. उनकी गिरफ्तारी साक्ष्यों के आधार पर हुई है.

